फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लोन मंजूर होने के बावजूद बैंक अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई

विज्ञापन
रतिया पत्रकारों को जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह रांगी
विज्ञापन
रतिया। रतिया के खंड पंचायत अधिकारी कार्यालय में बुधवार को लगाए गए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लगाए गए अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्यातिथि के तौर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. ब्रह्मजीत रांगी ने भाग लिया। इस मेले में अनेक लोगों ने शिकायत की कि मेले के दौरान उनका लोन मंजूर कर दिया जाता है, लेकिन जब वह बैंक में जाते हैं तो बैंक के अधिकारी उन्हें लोन नहीं देते। अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर ब्रह्मजीत रांगी ने इस मामले को लेकर विशेष जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को रतिया की खंड विकास कार्यालय में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। मेले में उन्हीं लाभार्थियों को बुलाया गया जो पिछले मेले में किसी भी स्कीम का लाभ प्राप्त नहीं कर पाए थे। मेले के दौरान जब मुख्य अतिथि एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत रांगी ने लाभार्थियों से लाभ न मिलने के बारे में पूछताछ की तो महिलाओं सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनका लोन अधिकारियों द्वारा तो मंजूर कर दिया गया था, लेकिन जब वह संबंधित बैंक में पहुंचे तो बैंक के अधिकारियों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की और लोन देने की बजाय उन्हें बैंक से बाहर निकाल दिया गया। जिस पर मुख्य अतिथि ने इस मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की ओर पूरे मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पूरी जांच पड़ताल कर उन्हें तुरंत रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने मेले में मौजूद बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए पात्र व्यक्तियों की हरसंभव मदद करें और तुरंत लोन स्वीकृत कर उसको राशि दें। पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मेले के दौरान उन्हें बैंक अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों से दुर्व्यवहार करने और उन्हें लोन न देने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसको लेकर विशेष रूप से जांच की जाएगी और अगर किसी बैंक अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार करने की बात जांच के दौरान पुष्टि की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम जगदीश चंद्र खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज पंचायत समिति के अध्यक्ष केवल मेहता व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें