फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में 11 बजे पहुंच कर 3 बजे गायब हो रहे स्टाफ, डिप्टी सीएमओ ने लगाई फटकार

विज्ञापन
पीएचसी अशोक नगर में निरीक्षण करती उप सिविल सर्जन डा. सुनीता सोखी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। अशोक नगर स्थित अर्बन पीएचसी का वीरवार को उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी ने निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमओ ने जब बायोमीट्रिक हाजिरी की जांच की तो किसी कर्मचारी की हाजिरी सुबह 10 बजे तो किसी की 11 बजे मिली। इसके अलावा एएनएम का काम भी संतोषजनक नहीं मिला। उप सिविल सर्जन ने स्टाफ को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी अर्बन पीएचसी अशोक नगर में एनडीडी की मीटिंग लेने के लिए गई थी। मीटिंग के बाद उन्होंने जब स्टाफ की बायोमीट्रिक हाजिरी देखी तो हाजिरी समय पर नहीं लगी मिली। कर्मचारी सुबह 10 से 11 बजे हाजिरी लगा रहे हैं और 3 बजे ही हाजिरी लगाकर गायब हो रहे हैं। जबकि अर्बन पीएचसी का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है। उप सिविल सर्जन ने जब स्टाफ से कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि सीधा फील्ड में चले जाते हैं इसलिए समय पर नहीं लग रही। उप सिविल सर्जन संतुष्ट नहीं हुई और नोटिस जारी करके लिखित में जवाब मांगा है। उप सिविल सर्जन ने जब एएनएम से रिकार्ड मांगा तो एएनसी रिकार्ड पूरा नहीं मिला। सातों एएनएम ने एएनसी का रिकार्ड नहीं चढ़ा रखा था। इसको लेकर इन्हें भी नोटिस जारी किया गया है।
---------
अर्बन पीएचसी में एक फार्मासिस्ट का काम अच्छा मिला है बाकी स्टाफ की बायोमीट्रिक हाजिरी में गड़बड़ी मिली है, इसके अलावा एएनएम का काम भी संतोषजनक नहीं मिला है। नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें