फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के लोगों का रोहत: पॉलीक्लीनिक में होंगे दांतों के X-रे, डिजिटल मशीन मिली; 2 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

Wed, 06 Nov 2024 09:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पॉलीक्लीनिक में रोजाना दांतों के मरीजों की 20 से 25 की ओपीडी होती है। हुडा सेक्टर, अल्फा सिटी, अशोक नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी के लोगों को उपचार के लिए पहले नागरिक अस्पताल में जाना पड़ता था लेकिन यहां ओपीडी शुरू होने से फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
दांतों के एक्स-रे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन में स्थित पॉलीक्लीनिक में आने वाले दांतों संबंधित बीमारी के मरीजों को एक्स-रे के लिए नागरिक अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब पॉलीक्लीनिक में ही दांतों के एक्स-रे हो पाएंगे। मंगलवार को पॉलीक्लीनिक में डेंटल ओपीडी में डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू हो गई है। डेंटल सर्जन मेजर डॉ.शरद तुली ने महिला मरीज के दांतों का एक्सरे करके शुभारंभ किया।

विज्ञापन


डेंटल सर्जन मेजर डॉ.शरद तुली ने बताया कि पॉलीक्लीनिक में पहले दांतों के मरीजों के लिए ओपीडी की सुविधा नहीं थी। करीब एक साल पहले यहां पर ओपीडी शुरू हुई। लेकिन मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए नागरिक अस्पताल जाना पड़ रहा था। इसके चलते सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र द्वारा पॉलीक्लीनिक को डिजिटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इस मशीन की खासियत ये है कि ये मशीन हाथ से चलाई जाती है और आसानी से मरीज का एक्सरे हो सकता है। ये पूरी तरह से डिजिटल है और मात्र दो मिनट में ही रिपोर्ट आ जाती है। इसके अलावा दांतों के अंदर जो भी रोग है उसे आसानी से देखा जा सकता है और मरीज का उपचार शुरू कर सकते है।

विज्ञापन


रोजाना होती है 20 से 25 मरीजों की ओपीडी
पॉलीक्लीनिक में रोजाना दांतों के मरीजों की 20 से 25 की ओपीडी होती है। हुडा सेक्टर, अल्फा सिटी, अशोक नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी के लोगों को उपचार के लिए पहले नागरिक अस्पताल में जाना पड़ता था लेकिन यहां ओपीडी शुरू होने से फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में दांतों के मरीज के लिए एक्सरे सुविधा शुरू की गई है। अब एक्सरे रिपोर्ट साथ-साथ मिल जाएगी और मरीज का उपचार जल्द शुरू हो पाएगा। पहले मरीज को एक्सरे के लिए नागरिक अस्पताल में जाना पड़ता था। वहां से वापस आने के बाद उपचार शुरू होता था। ओरल कैंसर, मुंह की बिमारियों का उपचार जल्द शुरू हो पाएगा। - मेजर डॉ.शरद तुली, डेंटल सर्जन एवं उप सिविल सर्जन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें