फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दूसरे दिन भी नहीं मिले डेंगू पीड़ित, 14 घरों में मिला लारवा

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करता कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू को लेकर जिले में दूसरे दिन भी राहत है। स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक नया केस नहीं मिला है, बल्कि 45 घरों में लारवा मिला है। शुक्रवार को भी जिले में डेंगू का नया केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 3795 सैंपल लिए जा चुके हैं, इसमें 968 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन

हालांकि डेंगू के अभी 8 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। 968 मरीजों में से 189 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए है। इसमें से 181 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 4.38 लाख घरों में सर्वे कर चुका है। इसमें 5385 घरों में लारवा मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक 1864 घरों की पानी की टंकियों में लारवा मिल चुका है। 932 घरों में फ्रिज की ट्रे में लारवा मिला है।
कोट
डेंगू को लेकर अभी राहत है, शनिवार को नया केस नहीं मिला है। डोर टू डोर स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे कर रही है। लेकिन लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें