फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में तीन मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
कालोनी का सर्वे करतीं स्वास्थ्य विभाग की कर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को तीन मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर पांच पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कॉलोनियों में सर्वे कर रही है और डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस दिया जा रहा है। विभाग की टीम लोगों को डेंगू से बचाव, उपचार और लक्षण के बारे में जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू की जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आई तो उसमें एक ग्रामीण क्षेत्र व दो शहर के कालोनियों से डेंगू के तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागू ने टीमों के गठन कर शहर के कल्याण नगर व कृष्णा कालोनी का सर्वे करवाया। विभाग के एमपीएचडब्ल्यू सतपाल के नेतृत्व में टीम ने कल्याण नगर के 60 घरों का सर्वे किया जहां एक घर में डेंगू का लारवा तथा एक बुखार का मरीज मिला। विभाग ने डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस दिया तथा लारवा को नष्ट कर दिया। शहर की कृष्णा कॉलोनी के 45 घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे किया, जहां कोई बुखार का मरीज नहीं मिला और ना ही डेंगू का लारवा मिला। विभाग की टीमों ने घरों में जाकर लोगों को डेंगू बारे जागरूक किया। इस बारे में एसएमओ डॉ. एचएस सागू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास तीन डेंगू पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। जिसमें दो मरीज टोहाना व एक जाखल का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कॉलोनियों का सर्वे करवाया जा रहा है। इन कॉलोनियों में डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें