फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति स्कूल और बाल भवन में मिला डेंगू का लारवा, नोटिस जारी

विज्ञापन
फतेहाबाद में सर्वे के दौरान लारवा मिलने पर नष्ट करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने बुधवार को मॉडल संस्कृति स्कूल, बाल भवन और कबीर बस्ती क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे किया। सर्वे के दौरान टीम को मॉडल संस्कृति स्कूल और बाल भवन के पानी टंकियों और कूलरों में भारी मात्रा में लारवा मिला। लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति स्कूल में पिछले साल तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने टीम के साथ सर्वे किया था, इस दौरान भी यहां पर लारवा मिला था। लेकिन इस बार भी जांच के दौरान लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग टीम ने कबीर बस्ती, वाल्मिकी चौक क्षेत्र का भी डोर टू डोर सर्वे किया। सर्वे के दौरान टीम को घरों के कूलरों, पानी की टंकियों व फ्रिज की ट्रे में लारवा मिला। जिन घरों में लारवा मिला, उन्हें टीम ने नोटिस जारी किया।
डेंगू का अभी तक नहीं मिला नया केस
जिले में डेंगू का अभी तक नया केस नहीं मिला है जबकि पिछले साल जिले में डेंगू ने कहर बरपाया था। पिछले साल जिले में डेंगू के 993 केस मिले थे। इस बार स्वास्थ्य विभाग अब तक 760 नोटिस लारवा मिलने पर जारी कर चुका है।
विज्ञापन

कोट
डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड बना दिए गए है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है और लारवा मिलने पर उसे नष्ट किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें