फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक : जांच में 60 फीसदी मरीज पंजाब के मिले, स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे बढ़ाया

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में रक्त की जांच के लिए सैंपल के लिए खड़ीं महिलाएं। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाढ़ के बाद पड़ोसी पंजाब में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में वृद्धि ने फतेहाबाद जिले को सतर्क कर दिया है। उपचार के लिए जिले के टोहाना और जाखल अस्पतालों में आने वाले मरीजों की जांच के दौरान अब तक 25 डेंगू पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से 15 मामले पंजाब से जुड़े हैं। चिकनगुनिया के चार केस भी जिले में पाए गए हैं, जिनमें तीन पंजाब से संबंधित हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने टोहाना, रतिया और जाखल क्षेत्रों में सर्वे बढ़ा दिया है। पंजाब बॉर्डर के पास के गांवों में टीमें बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनवा रही हैं और घर-घर लारवा जांच कराई जा रही है। पिछले रेपिड फीवर सर्वे में हर माह लगभग 2,000 से 2,500 बुखार पीड़ितों की पहचान हो रही है, और अब तक 2,145 स्थानों पर मच्छर लारवा पाया जा चुका है। शहर फतेहाबाद में डेंगू का एक मामला मिला है, हालांकि मरीज स्वस्थ है। जाखल में 70 वर्षीय महिला चिकनगुनिया पॉजिटिव पाई गई, जो उपचार के लिए रोहतक पीजीआई गई थीं। सिविल सर्जन कार्यालय ने पंजाब के संबंधित जिलों को रिपोर्ट भेजते हुए जिले में सर्वे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
-
डेंगू के मरीजों का आंकड़ा
वर्ष
रोगी संख्या
2015
189
2016
38
2017
419
2018
56
2019
29
2020
35
2021
993
2022
154
2023
89
2024
129
2025
10 (अब तक)
डेंगू के लक्षण
सिर दर्द, उल्टी, मिचली
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
आंखों के पीछे दर्द
त्वचा पर लाल चकते
रोकथाम के उपाय
घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
पुराने टायर, डिब्बे, प्लास्टिक आदि खुले में न रखें
पानी के बर्तन सप्ताह में एक बार खाली करें
मच्छरदानी, कीटनाशक और पूरी बाजू के वस्त्र पहनें
छतों पर पानी की टंकियों को ढक्कन से बंद रखें


जिले में डेंगू की स्थिति कंट्रोल में है। टोहाना में उपचार के लिए पंजाब से काफी मरीज आ रहे है, जांच के दौरान डेंगू और चिकनगुनिया पॉजिटिव मिल रहे हैं। विभाग की टीमों को निर्देश दिए हैं कि पंजाब और सिरसा क्षेत्र के आसपास सर्वे बढ़ाया जाए और लारवा मिलता है तो उसे नष्ट किया जाए। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें