फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल में मुनीम से मारपीट कर मोबाइल और 20 हजार रुपये लूटे, बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। शहर की परिपूर्ण ट्रेडिंग कंपनी के मुनीम दर्शन सिंह से वीरवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये लूट लिए। दर्शन सिंह ने बताया कि वह जाखल से करीब 8 बजे नकदी लेकर भुरथली गांव जा रहा था। रास्ते में तीन युवक बााइक पर आए और रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया। इसके बाद युवकों ने उसे पीटा और मोबाइल व नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

दर्शन सिंह ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर गांव की ओर भागा और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों और गांव वालों ने मिलकर डायल 112 पर सूचना दी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिल चुकी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें