फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 4 दिन बाद मिला डेंगू का केस, आंकड़ा 124 पहुंचा

Fri, 06 Dec 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
फतेहाबाद। ठंड बढ़ने से जिले में डेंगू नियंत्रित होने लगा है। इसके बावजूद चार दिन बाद वीरवार को डेंगू का एक मरीज मिला है। अब टोहाना के बलियाला निवासी 38 वर्षीय युवती डेंगू संक्रमित मिली है। अब मरीजों का आंकड़ा 124 तक पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को डेंगू का मरीज मिला था।
विज्ञापन


डेंगू पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के कई दलों ने सर्वे किया। इस दौरान चार जगहों पर लारवा मिला है। जिले में कुल 3,066 जगहों पर लारवा मिल चुका है।

टूट चुका पिछले साल का रिकॉर्ड :

जिले में डेंगू के मामलों में पिछले साल का रिकॉर्ड टूट चुका है हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। वर्ष 2023 में डेंगू के 89 मामले आए थे जबकि इस साल 124 मरीज मिल चुके हैं। इस बार जिले में सबसे ज्यादा 44 डेंगू केस फतेहाबाद शहर में मिले हैं जबकि अन्य क्षेत्रों में 20 से भी कम मामले हैं।
विज्ञापन


ये है डेंगू के लक्षण :

- आंखों के पीछे दर्द होना।

- अचानक तेज बुखार होना।

- अचानक तेज सिर दर्द होना।

- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।



अभी ध्यान रखने की जरूरत :

डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है। विभाग के कई दल लगातार सर्वे कर रहैं। जहां भी लारवा मिल रहा है उसे तत्काल नष्ट किया जा रहा है। पहले से डेंगू के मामले कम हुए हैं लेकिन अभी ध्यान देने की जरूरत है। लोग अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें