फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : जिले में 21 नए मरीज संक्रमित

विज्ञापन
अनाजमंडी में पिछले एक सप्ताह से ठहरा पानी जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू भयानक रूप ले चुका है। शनिवार को 21 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इससे पहले शुक्रवार को 7 मरीज मिले थे। फिलहाल जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 58 हो चुकी है। चिंता की बात ये है कि शनिवार को नए रोगी शुक्रवार की तुलना में तीन गुणा ज्यादा मिले हैं। इसके अलावा काफी लोगों में लक्षण भी पाए जा रहे हैं। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जा रहे हैं। रविवार तक कई नए केस और सामने आने की आशंका है।
विज्ञापन

ये सिर्फ वे आंकड़े हैं, जिनकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। चूंकि तमाम मरीज स्वास्थ्य विभाग के पास आते नहीं है, बल्कि बहुत सारे मरीज निजी अस्पतालों में उपचार के लिए चले जाते हैं। जिन मरीजों की जांच प्राइवेट लैब से होती है, उनकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग नहीं करता। ऐसे में माना जा रहा है कि जिले में डेंगू रोगियों की वास्तविक संख्या उपरोक्त आंकड़ों से कई गुना ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग बेशक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है कि अपने आसपास गंदा पानी जमा न होने दें। मगर जमीनी हकीकत ये है कि इस बार हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण जगह-जगह जल भराव की समस्या है। पानी की निकासी के लिए भी जगह नहीं है। शहर में भी ऐसी कई जगहें मिल जाती हैं, जहां पानी कई दिन से ठहरा हुआ है। लोग घरों की बेशक साफ सफाई रख लें, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर भी जल भराव की गंभीर समस्या है।
सैकड़ों लोगों में मामूली लक्षण
फतेहाबाद में ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जिनमें मलेरिया व डेंगू के मामूली लक्षण नजर आ रहे हैं। बहुत सारे लोग जांच ही नहीं करवा पाते। कुछ मरीज साधारण बुखार समझ कर अपने स्तर पर ही मेडिकल स्टोरों से दवा लेकर खा रहे हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से वास्तविक स्थिति को समझना मुश्किल है। जमीनी हकीकत यही है कि डेंगू की स्थिति भयानक है। इस समय फतेहाबाद शहर में ज्यादा रोगी हैं। कुल 58 मरीजों में से 30 से ज्यादा मरीज फतेहाबाद क्षेत्र के ही हैं।
विज्ञापन

घर-घर जा रही स्वास्थ्य टीम
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए टीमों को धरातल पर उतारा गया है। ये टीमें घर-घर जा रही हैं। लोगों की घरों की छतों आदि पर चेक किया जा रहा है कि पानी का ठहराव है या नहीं। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि घरों में कितने लोग बीमार हैं और उनमें कितनों में डेंगू के लक्षण हैं।
कोट
जिले में शनिवार को 21 नए रोगी मिले हैं। अब संख्या बढ़कर 58 हो चुकी है। जिन क्षेत्रों में मरीज मिले हैं, वहां आसपास सर्वे कराया जा रहा है, ताकि डेंगू पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

-डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें