भूना। राजकीय प्राथमिक अध्यापक संघ के कर्मचारियों ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को अस्वीकार करते हुए केवल पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने की मांग की।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भूना-2 के शिक्षक जयप्रकाश ढाका, भजनलाल कंबोज, हरपाल सिंह ढिल्लों, सुमन रानी, प्रीति देवी, सुनीता देवी, सुमन रानी, रेनू बाला, धर्मवीर सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।