फतेहाबाद के बीजेपी कार्यालय में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय व्यापारी कल्
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में वीरवार को व्यापारी सम्मेलन एवं एक देश-एक चुनाव के लिए शपथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंधी ने शिरकत की।
सिंधी ने कहा कि सरकार व्यापार को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड वीसी से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 3 से 4 बजे तक बैठक करता है। इस लिंक के माध्यम से जुड़कर कोई भी व्यापारी अपनी समस्या रख सकता है। वक्ताओं ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का लाभ पूरे देश को मिलेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अजय गुप्ता, राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रवीण माैजूद रहे।