लघु सचिवालय में ज्ञापन देने पहुंचे गोभक्त। संवाद
फतेहाबाद। अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को राष्ट्रमाता का सांविधानिक दर्जा देने की मांग को लेकर गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गोरक्षा दल और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। एसडीएम राजेश कुमार के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में देसी गायों की हत्या पर पूरी तरह रोक लगाने और गोचर भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करवाकर उनके लिए सुरक्षित करने की मांग रखी गई।
गोरक्षा दल के सदस्य देवीलाल ने बताया कि देशभर में चल रहे इस अभियान के तहत गो-सेवा, गो-सुरक्षा और गोवंश सम्मान के लिए व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य गोवंश संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर गोशाला प्रधान चंद्रशेखर मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान सुशील बागड़ी, अरुण गोयल सहित कई गोभक्त और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।