फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मेमू ट्रेन का विस्तार जाखल जंक्शन तक करने की मांग

Thu, 13 Feb 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। दिल्ली से जींद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का विस्तार जाखल जंक्शन तक करने की मांग की गई है। इसको लेकर दैनिक रेलयात्री एसोसिएशन ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को इस बारे में सोशल साइट एक्स पर लिखा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रवक्ता हरजीत सिंह ने रेलवे के डीआरएम दिल्ली, जीएम उत्तर रेलवे को इस बारे में एक्स पर पोस्ट किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश नागपाल एवं हरजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली-जींद मेमू ट्रेन जींद पहुंच कर सारी रात यार्ड में खड़ी रहती है। ऐसे में इसका उपयोग दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए नरवाना, टोहाना के रास्ते जाखल जंक्शन तक किया जाना चाहिए।
हरजीत सिंह ने कहा दिल्ली से टोहाना/जाखल जंक्शन के लिए अवध आसाम एक्सप्रेस के लगभग छह घंटे बाद जम्मूतवी और पंजाब मेल ही चलती है।
इतने समय तक टोहाना/जाखल के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है। इस कारण से प्रतिदिन दैनिक यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि 64912 जींद नई दिल्ली को जाखल जंक्शन से नई दिल्ली के मध्य चलाया जाए। इन ट्रेनों के विस्तार से जाखल जंक्शन से जींद के मध्य 10 स्टेशन के दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और रेलवे विभाग को यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें