सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा की गई आउटसोर्सिंग भर्ती रद्द करने की मांग करते कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आउटसोर्सिंग पर की गई भर्ती को रद्द करने की मांग को लेकर वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम डीसी डॉ.नरहरि सिंह बांगड़ को ज्ञापन सौंपा।
डीसी को सौंपे गए ज्ञापन में राजेश कुमार, राजकुमार, रामफल ने कहा कि सिविल सर्जन डॉ.मनीष बंसल ने आउटसोर्सिंग एजेंसी से मिलीभगत करके भर्ती की है। करीब 60 कर्मचारियों की भर्ती की गई है। इसमें लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, कंप्यूटर आपरेटर शामिल हैं। भर्ती को लेकर न ही विज्ञापन जारी किया गया और न ही कोई लिखित परीक्षा ली गई। भर्ती प्रक्रिया पर उपसिविल सर्जन डॉ.हनुमान भी सवाल उठा चुके हैं। इसलिए भर्ती को रद्द करके जांच की जाए।
मुझे कर्मचारियों के दस्तावेज चेक करने के निर्देश दिए गए थे मैंने दस्तावेज की जांच करने से मना कर दिया। जब मैं कमेटी का सदस्य ही नहीं हूं तो दस्तावेज की क्यों जांच करूं। मुझे क्या पता कब वैकेंसी निकली और कब परीक्षा ली गई। - डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।