फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बंदी सिखों की रिहाई की मांग, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 02 Sep 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने आए प्रदर्शनकारी। 
विज्ञापन
टोहाना। बंदी सिखों की रिहाई को लेकर बुधवार को टोहाना में विभिन्न सिख संगठनों और कौमी इन्साफ मोर्चा ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय तक मार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम आकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ‘बंदी सिखों को रिहा करो’ के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य अमनप्रीत कौर ने बताया कि देश की विभिन्न जेलों में 31 वर्षों से अधिक समय से बंद सिख कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, फिर भी उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि यह मांग पूरी तरह सांविधानिक और कानून के दायरे में है।
चंडीगढ़ में कौमी इन्साफ मोर्चा का धरना पिछले साढ़े तीन साल से लगातार चल रहा है। अमनप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री से एक बुजुर्ग माता के बेटे की पैरोल का प्रबंध करवाने की अपील की। उन्होंने हरियाणा के मानसून सत्र में शामिल सभी विधायकों से भी विधानसभा में यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा सबसे बड़ा रहेगा। इस अवसर पर बलविंद्र सिंह और मनदीप नथवान सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें