टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने भारतीय रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एवं रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति दिल्ली मंडल उत्तर रेलवे के सदस्य राजेश नागपाल भी साथ रहे।
सुभाष बराला ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपते हुए उनके समक्ष टोहाना क्षेत्र के लिए दो नई ट्रेनों की मांग की। इस मांग में हिसार से वाया बरवाला जमालपुर शेखां जाखल, टोहाना होते हुए चंडीगढ़ तक नई रेलगाड़ी, नई दिल्ली से वाया टोहाना अमृतसर तक नई ट्रेन चलाने या गाड़ी संख्या 14315/14316 व 14323/14324 का विस्तार अमृतसर तक वाया टोहाना करने की मांग रखी।
इस दौरान टोहाना रेलवे स्टेशन पर 14035 व 14036 धौलाधार एक्सप्रेस, 12421/422, 12439/40, 12485/86, नांदेड़ एक्सप्रेस, 20409/410 दैनिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11449/450 जबलपुर जम्मू तवी का ठहराव टोहाना स्टेशन पर करने की मांग की। इस दौरान बराला ने रेल मंत्री से दिल्ली नरवाना एक्सप्रेस स्पेशल (04425) का विस्तार जाखल तक करने का भी अनुरोध किया गया। वहीं, दूसरी ओर पिरथला-ललोदा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद पड़ी पैसेंजर गाड़ी संख्या 04743/04744 व 04575/04576 को पुन: चलाने का विशेष आग्रह किया।
ये मांगें भी रहीं शामिल
बराला ने टोहाना रेलवे स्टेशन पर भविष्य की योजनाओं को लेकर मांग की गई, जिसमें टोहाना को अमृत भारत स्टेशन योजना वॉशिंग लाइन में शामिल किया जाए ताकि भविष्य में ट्रेनों का विस्तार/संचालन भी आसानी से हो सके। टोहाना स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 2 की तरफ तरफ वॉशिंग लाइन बनाने के लिए रेलवे की बहुत सी जगह खाली पड़ी है। इस वॉशिंग लाइन के बनने का फायदा इस पूरे रेलवे रूट के रेल यात्रियों को मिलेगा। जमालपुर हिसार रेलवे लाइन लिंक से टोहाना को जोड़ने से नया बाईपास रूट हिसार के लिए भी बन जाएगा। रेल मंत्री ने सुभाष बराला को आश्वस्त किया कि इस संदर्भ में उन्हें जल्द सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
खुटार के गांव सीतापुर की नेहा वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : सुमेरपुर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन।