भूना। ग्राम पंचायत बहाली की मांग को लेकर आगामी रणनीति की जानकारी देते कमेटी सदस्य। ग्रामीण
भूना। नगर पालिका को भंग कर ग्राम पंचायत बहाल करने की मांग को लेकर भूना में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मुहिम से जुड़े लोग प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर लोगों का समर्थन जुटाएंगे।
उनका कहना है कि पंचायत बनने से मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर बढ़ने और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है। सरपंच सुरेश कंबोज ने कहा कि नगर पालिका बनने के बाद शहर के लोगों को मनरेगा के तहत काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने वर्ष 2010 में 2800 जॉब कार्ड होने और अब 6000 से अधिक लोगों को जॉब कार्ड की जरूरत होने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि पंचायत बहाल होने से लोगों को रोजगार और करों से राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व जिला पार्षद बलविंदर सिंह कैरो और समाजसेवी तरसेम शर्मा ने कहा कि करीब 1200 मतदाता ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं जहां शहरी सुविधाओं का अभाव है।
वहीं, पीडी शर्मा, खैराती लाल छोकरा और अधिवक्ता प्रवीण राणा व नरेंद्र रेवड़ी ने भी समस्याएं उठाईं। मुहिम से जुड़े लोगों ने सभी 15 पार्षदों के समर्थन का दावा किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के रोजगार की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाने की बात कही।