फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रात्रि प्रवास में उठी कब्जे हटवाने की मांग

Mon, 24 Nov 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव खजूरी जाटी में शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अधिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खजूरी जाटी में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती व पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के नेतृत्व में जिले के आला अधिकारियों ने आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनी। डीसी डॉ. विवेक भारती ने सभी विभागों के उच्च अधिकारियों को आई हुई इन शिकायतों पर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान, प्रशासन के पास विभिन्न मुद्दों से संबंधित करीब 50 शिकायतें प्राप्त हुई। इन शिकायतों में मुख्य रूप से राशन कार्ड कटने, गांव की कुछ गलियों में पीने के पानी की समस्या, गांव से फतेहाबाद व गोरखपुर जाने के लिए बस की समस्या, गांव की पंचायती जमीन पर किए गए कब्जे को हटवाने, गांव में बने कच्चे खाल को पक्का करने संबंधित कई मुद्दे शामिल थे।
गांव के सरपंच सीताराम पूनिया ने अधिकारियों का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया वही इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के समक्ष करीब 10 मांगे रखीं, डीसी सहित अन्य अधिकारियों ने उन कामों को करवाने का आश्वासन दिया, वही गांव के स्कूल को अपग्रेड करने के लिए भी पंचायत की तरफ से दो एकड़ जमीन देने की भी सरपंच ने सहमति दी है।
विज्ञापन


गांव की छात्रा ने रखी बस की समस्या

गांव की एक छात्रा ने उपयुक्त के समक्ष गांव से फतेहाबाद जाने वाली बसों की समय सारणी को ठीक करने की बात रखी। इस पर उपायुक्त ने यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह को निर्देश दिए की स्कूल के समय के अनुसार जिला मुख्यालय से गांव में बसें आनी व जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें