फतेहाबाद। लघुसचिवालय के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। प्रवक्
फतेहाबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए चुनाव संबंधी फैसलों, मतदाता सूचियों में हुए बदलावों और एसआईआर प्रक्रिया की स्वतंत्र समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।
नेताओं ने मतदाता सूची से जुड़े फैसलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान किए जाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस पार्टी आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन में टोहाना विधायक परमवीर सिंह, जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पूर्व विधायक निशान सिंह सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।