फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उठान में देरी से 1417 किसानों का भुगतान अटका

Fri, 03 Oct 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की झराई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में धान की कटाई का काम जारी होने के बावजूद भी 34 खरीद केंद्रों पर धान की आवक शुरू नहीं हो सकी है। जिले के 21 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर धान की आवक तो शुरू हो गई है, लेकिन इनमें से 9 खरीद केंद्रों पर नमी की मात्रा 17 फीसदी से अधिक होने के कारण खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अब तक 14948 मीट्रिक टन धान का उठान बाकी है। इससे 1417 किसानों का भुगतान अटका हुआ हैं। जिले में परमल धान की एमएसपी पर खरीद 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इससे अभी तक जिले में कुल 16250 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई हैं। इसमें से 1204 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ हैं और 14948 मीट्रिक टन धान का उठान बाकी है। ऐसे में अनाज मंडियां व खरीद केंद्र धान की ढेरियों व बैगों से अटे हुए हैं। उठान में हो रही देरी से किसानों को उनकी फसल का भुगतान नहीं हो रहा है।

-

फसल बिछाकर सूखने का इंतजार कर रहे किसान

जिले में एमएसपी पर धान की खरीद के लिए कुल 50 अनाज मंडी व खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 21 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हुई हैं। इससे किसान खरीद केंद्रों पर धान की फसल को बिछाकर सूखने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


:: :::
खरीद एजेंसियों की ओर से धान की खरीद की जा रही है। एमएसपी खरीद के लिए धान में नमी की मात्रा 17 फीसदी तय की गई हैं। कुछ क्षेत्र में धान की फसल की कटाई का काम अभी शुरू हुआ है। ऐसे में खरीद केंद्रों पर पहुंच रही फसल में नमी मात्रा ज्यादा होने खरीद नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन


विनीत जैन, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें