फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया ब्रांच नहर में पानी पीने उतरे युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलां। गांव नन्हेड़ी से गुजरती रतिया ब्रांच नहर के पुल के पास पानी पीने के लिए उतरे युवक का पैर फिसलने से पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुकलस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को गांव रत्ताथेह निवासी 30 वर्षीय कुलविंदर सिंह उर्फ बब्बी बाइक से गांव नन्हेडी से गुजर रहा था। इस दौरान प्यास लगने पर वह नहर किनारे बाइक खड़ी कर पानी पीने के लिए पुल के पास नहर में उतरा था, इसी दौरान पैर फिसलने से अचानक वे नहर में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुलां चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू कर दी। नहर पुल के कुछ दूरी पर युवक को बहता देख गांव धारसूल कलां निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ काला ने नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान पुलिस ने रस्सी की मदद से खींचकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। बता दें कि मृतक युवक की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी, मृत्यु के बाद उसके घर में मातम छाया हुआ है। पुलिस जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें