जिले में कोरोना संक्रमण का कहर कम नहीं हुआ है। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मौत के आंकड़ों का रिकार्ड इस माह टूट गया है। रविवार को कोरोना संक्रमित महिला समेत तीन बुजुर्गों की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 58 पहुंच गया है। फतेहाबाद के बीघड़ रोड निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग की मोहाली के निजी अस्पताल में मौत हो गई है।
नगर परिषद की टीम ने मताना रोड पर उनकी जमीन पर दाह संस्कार किया। बुजुर्ग शुगर बीमारी से पीड़ित था और करीब 15 दिन पहले दाखिल हुआ था। इसके अलावा गांव राजाबाद निवासी महिला की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हुई है। महिला का लंबे समय से जोड़ों के दर्द का उपचार चल रहा था। यहां पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा गांव हांसपुर निवासी बुजुर्ग की सिरसा के निजी अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग दो दिन पहले कोरोना संक्रमित मिला था। बुजुर्ग को शुगर और बीपी की भी शिकायत थी। परिवार के लोग उपचार के लिए सिरसा ले गए थे। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। इस माह कोरोना संक्रमण से 21 मौतें हो चुकी है। पिछले माह 18 मौतें हुई थी।
वहीं, जिले में कोरोना संक्रमण के 64 नए मामले सामन आए हैं। इसके बाद आंकड़ा 2900 पार हो गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित कुल मरीज 2911 हो गए हैं। 2581 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 273 मरीज सक्रिय हैं। इस माह पहली बार 24 घंटे के अंदर 64 मामले सामने आए है पहले आंकड़ा 50 से कम रहा है।
डॉक्टर दंपती, दो स्टाफ नर्स समेत 61 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में रविवार को 61 नए मामले सामने आए हैं। नागरिक अस्पताल में कार्यरत दो स्टाफ नर्स, जीडीए, गर्भवती और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व उसकी पत्नी संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर रिपोर्ट मुताबिक फतेहाबाद के आरके कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, गांव खैराती खेड़ा निवासी 26 वर्षीय युवक, अरोड़ वंश धर्मशाला के पास निवासी 59 वर्षीय महिला, योग नगर निवासी युवती, भट्टूकलां निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, नहर कॉलोनी निवासी दंपती, हिजरावां कलां निवासी 24 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के बीघड़ रोड निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, ठाकर बस्ती निवासी 32 वर्षीय युवती, नागरिक अस्पताल में जीडीए, सुंदर नगर निवासी 22 वर्षीय युवती, टोहाना के वार्ड नंबर दो निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, टोहाना के पटेल नगर निवासी 70 वर्षीय महिला, टोहाना में मनियाना रोड पर स्थित कांसल इंडस्ट्रीज पर कार्यरत 18 प्रवासी मजदूर संक्रमित मिले हैं। रतिया के वार्ड-6 निवासी 38 वर्षीय महिला, भूना में पटवार भवन के नजदीक एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित मिले हैं। फतेहाबाद के थाना रोड पर मिठाई की दुकान पर कार्यरत प्रवासी मजदूर, रामनिवास मोहल्ला निवासी 56 वर्षीय महिला, नागरिक अस्पताल जीडीए की बेटी, भट्टू के ढाका बस्ती निवासी 11 वर्षीय लड़की, टोहाना के मारवल सिटी निवासी बुजुर्ग दंपती संक्रमित मिले हैं।
जिले में कोरोना की स्थिति
क्षेत्र संक्रमित केस मिले मौत
फतेहाबाद 802 17
टोहाना 540 9
रतिया शहरी 350 5
रतिया ग्रामीण 263 12
भट्टू कलां 263 2
बड़ोपल 88 0
भूना 293 5
जाखल 312 7
जिले में कोरोना संक्रमण से तीन बुजुर्गों की मौत हुई है। दो की रिपोर्ट आ गई है। एक की रिपोर्ट पेंडिंग है। इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण के 64 नए मामले सामने आए हैं।
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी