फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या स्कूल के भवन में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया शहर के बीच में मौजूद कन्या विद्यालय के भवन में मंगलवार सुबह लावारिस हालत में 26 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहां खेल रहे बच्चों ने जब लाश पड़ी देखी तो उन्होंने स्कूल के चौकीदार व वहां से गुजर रहे लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान गांव सहनाल निवासी सागर के रूप में हुई है। युवक की बाजू पर इंजेक्शन लगा हुआ था। आशंका जताई गई है कि नशे की ओवरडोज के कारण युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के कारण कन्या स्कूल को बंद किया हुआ है। इसलिए स्कूल में स्टाफ भी नहीं आया था। जब खेलते हुए बच्चे स्कूल के कमरों के पीछे गए तो वहां पर एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने शोर मचा दिया और इसकी जानकारी चौकीदार व स्कूल के गेट के बाहर खड़े लोगों को दी। इसके बाद सूचना मिलने पर रतिया शहर थाना से गोपालदास व कैलाश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने निरीक्षण किया तो शव की एक बाजू पर इंजेक्शन लगा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकली हुई थी। आशंका जताई गई है कि नशे की ओवरडोज लेने के कारण ही युवक की मौत हुई है। पुलिस द्वारा सूचना पड़ोस के गांव में दी गई तो पता चला कि गांव सहनाल से दो दिन से एक युवक लापता है। सूचना मिलने पर सहनाल के लोग मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान गांव सहनाल निवासी 26 वर्षीय सागर के रूप में की है। सागर के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले काम करने के लिए रतिया आया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने बताया कि मृतक गांव सहनाल निवासी सागर के भाई के बयानों पर धारा 174 के तहत इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें