फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशामुक्ति टीमों ने काउंसिलिंग और उपचार अभियान चलाया

Fri, 30 Jan 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नशा पीड़ित गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करते हुए पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभा - फोटो : रोटरी रसोई के बारे में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑपरेशन जीवन ज्योति के अंतर्गत नशा पीड़ितों के उपचार, काउंसिलिंग और पुनर्वास की दिशा में जिला पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में नशा मुक्ति टीमों ने अस्पताल और गांवस्तर पर अभियान चलाकर पीड़ितों से संपर्क किया और आवश्यक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक सुंदर के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने नागरिक अस्पताल में भर्ती नशा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य जाना और परामर्श दिया। टीम ने करनौली और सहनाल गांव के एक-एक नशा पीड़ित सहित कुल तीन लोगों की पहचान की। सभी को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं और नियमित उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

दूसरी ओर, नशा मुक्ति टीम टोहाना ने सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार के नेतृत्व में गांव धारसूल कलां में नशा मुक्ति शिविर लगाया। शिविर में धारसूल और आसपास के क्षेत्रों से 24 नशा पीड़ितों ने उपचार करवाया। सैंपल जांच में छह नशा पीड़ित एचसीवी पॉजिटिव पाए गए, जबकि एक महिला एचआईवी पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन


संबंधित मरीजों को आगे के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और अग्रवाल अस्पताल से संपर्क करने की सलाह दी गई। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों को एलोपैथिक और आयुष पद्धति की दवाइयां उपलब्ध करवाईं। पुलिस ने नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें