फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीसी ने समाधान शिविर के लंबित मामले के निवारण के निर्देश दिए

Fri, 03 Apr 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीसी डॉ. विवेक भारती ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की पेंडेंसी को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) अपलोड करते समय शिकायत का पूरा पूर्व विवरण, की गई कार्रवाई तथा वर्तमान स्थिति स्पष्ट और तथ्यात्मक रूप से दर्ज की जाए, ताकि निस्तारण की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में समाधान शिविर के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने सभी डीसी को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिला में लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करें और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व जवाबदेह बनाएं।
वीसी के उपरांत डीसी डॉ. विवेक भारती ने जिला अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से री-ओपन होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए उनके शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीएसपी कुलवंत सिंह, डिप्टी सीएमओ मेजर शरद टूली, डीआईओ सिकंदर, डीईओ संगीता बिश्नोई, डीडीए डॉ. राजेश सिहाग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें