एथलोन खेलों में छाए डीएवी जाखल के खिलाड़ी अमर उजाला ब्यूरो जाखल। भारतीय संघ रूढ़की के तत्वावधान हरिद्वार में आयोजित एथलोन राष्ट्रीय खेल मुकाबलों में बृजलाल जिंदल डीएवी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्कूल खिलाड़ियों ने देश के विभिन्न राज्यों से आए 600 से अधिक प्रतिभागियों को शिकस्त देते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को विजेताओं का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य नीरज शर्मा ने बताया कि इन खेलों में स्कूल के 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें से 11 छात्रों और 7 छात्राओं ने पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व किया। कोच नीलम देवी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने चाइनअपस, दीवार फांदना, नदी पार करना, भार के साथ भागना, बंदर दौड़, 1600 मीटर रॉक चढ़ाई आदि खेलों में हिस्सा लिया। उनके स्कूल के लड़कों ने जहां फाइनल में हरियाणा तो लड़कियों ने महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर आयोजकों द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। स्कूल स्टाफ एवं अध्यापकों ने होनहार विद्यार्थियों का जहां फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया वहीं साथी विद्यार्थियों ने बैंड की धुन पर उनका स्वागत किया। जिससे स्कूल में चारों तरफ खुशी का माहौल बन गया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। चित्र 10ftbp11...जाखल के बृजलाल जिंदल स्कूल की टीम जिन्होंने एथलोन खेल मुकाबलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- फोटो : amar ujala
भारतीय संघ रूढ़की के तत्वावधान हरिद्वार में आयोजित एथलोन राष्ट्रीय खेल मुकाबलों में बृजलाल जिंदल डीएवी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्कूल खिलाड़ियों ने देश के विभिन्न राज्यों से आए 600 से अधिक प्रतिभागियों को शिकस्त देते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को विजेताओं का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य नीरज शर्मा ने बताया कि इन खेलों में स्कूल के 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें से 11 छात्रों और 7 छात्राओं ने पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व किया। कोच नीलम देवी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने चाइनअपस, दीवार फांदना, नदी पार करना, भार के साथ भागना, बंदर दौड़, 1600 मीटर रॉक चढ़ाई आदि खेलों में हिस्सा लिया। उनके स्कूल के लड़कों ने जहां फाइनल में हरियाणा तो लड़कियों ने महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर आयोजकों द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
स्कूल स्टाफ एवं अध्यापकों ने होनहार विद्यार्थियों का जहां फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया वहीं साथी विद्यार्थियों ने बैंड की धुन पर उनका स्वागत किया। जिससे स्कूल में चारों तरफ खुशी का माहौल बन गया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।