फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्मिता साइकिलिंग वुमेन सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में छाईं बेटियां

Mon, 08 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव फुल्लां में अस्मिता साइक्लिंग वुमेन सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता का शुभारंभ करवा
विज्ञापन
फतेहाबाद। फुल्लां गांव में सोमवार को अस्मिता साइकिलिंग वुमेन सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। अंडर-14, 16 और 18 आयु वर्ग की प्रतिभाओं ने जीत हासिल कर ग्रामीण स्तर पर अपनी साइकिलिंग क्षमता साबित की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में निशु पुत्री प्रहलाद सिंह ने पहला, केंजल पुत्री सुरेंद्र कुमार ने दूसरा और प्रिया पुत्री फूलाराम ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-16 में दीक्षा पुत्री रमेश कुमार प्रथम, प्रियंका पुत्री राज कुमार द्वितीय और गजल पुत्री सुरेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-18 में आशा पुत्री अनिल कुमार ने जीत दर्ज की, शोभा पुत्री शादी लाल दूसरे और निशा पुत्री भोला राम तीसरे स्थान पर रही।

खेल मंत्रालय साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के सहयोग से अस्मिता साइकिलिंग वुमेन सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा।
विज्ञापन




कार्यक्रम में मुख्यातिथि गांव फुल्ला के सरपंच सुनील फुल्लां जबकि विशिष्ट अतिथि सरपंच मुकेश अलीपुर बरोटा व सिटी पब्लिक स्कूल भिरड़ाना के प्रिंसिपल सतीश बिश्नोई रहे। अध्यक्षता जिला साइकिलिंग संघ के सचिव सुशील कुमार ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि सरपंच सुनील ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और खेलों में उनकी भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। जिला साइकिलिंग संघ के सचिव सुशील कुमार ने कहा कि अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिताएं महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

फतेहाबाद। गांव फुल्लां में अस्मिता साइक्लिंग वुमेन सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता का शुभारंभ करवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें