फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू ने बीच सड़क बुजुर्ग ससुर को पीटा, अग्रोहा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। कोर्ट में पेशी से लौट रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग पर उसकी पुत्रवधू ने सड़क के बीच मारपीट की। मामला शहर के बराड़ चौक के पास है। पुत्रवधू ने लात व घुसो के साथ बुजुर्ग के साथ मारपीट की, दुकानदारों ने बीच-बचाव करके बुजुर्ग को छुड़वाया। घायल जरनैल सिंह को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक टोहाना के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले जरनैल सिंह के बेटे जसपाल की शादी वर्ष 2018 में टोहाना की कृष्णा कॉलोनी की रहने वाली रमनदीप से हुई थी लेकिन बाद में रमनदीप व जसपाल के बीच मनमुटाव होने से झगड़ा रहने लगा। रमनदीप ने जसपाल पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दहेज का मामला दर्ज करवा दिया। 11 मार्च को जरनैल कोर्ट से वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था। स्कूटी पर सवार जरनैल की पुत्रवधू रमनदीप अपने पिता नरोत्तम के साथ जरनैल सिंह का पीछा कर रही थी। बराड़ चौक के पास रमनदीप ने जरनैल सिंह को पकड़ लिया व उसके साथ मारपीट की। जरनैल सिंह को टांग व हाथों में चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने रमनदीप व उसके पिता पर विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें