फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 हजार किसानों का डाटा अपलोड

विज्ञापन
पंजाब का किसान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त जारी की जानी है, इसके लिए शुक्रवार को डाटा फीडिंग में आपरेटरों की संख्या बढ़ाने के साथ काम में भी तेजी आ गई। शुक्रवार सुबह तक की रिपोर्ट के अनुसार एक लाख 29 हजार 239 किसानों का डाटा फीड किया जा चुका है। इसमें 97,253 किसानों का डाटा शासन के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन


दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में 6000 रुपये वार्षिक मिलेंगे, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से 50 कंप्यूटरों पर रात-दिन किसानों का डाटा फीडिंग करवाया जा रहा है। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा योजना में पहली किस्त जारी करने की घोषणा कार्यक्रम भी आ चुका है। इससे शुक्रवार को डाटा फीडिंग में और तेेजी आ गई।

कई विभागों के कंप्यूटर आपरेटर फीडिंग के लिए बढ़ा दिए गए, जिससे अधिक से अधिक किसानों का डाटा शासन के पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। जिला उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि 97 हजार 253 किसानों का डाटा शासन के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। कुल एक लाख 29 हजार 239 किसानों की डाटा फीडिंग हो चुकी है। इनमें 6008 किसान अपात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें