फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर टीम ने गुम हुए 20 मोबाइल फोन ट्रेस कर मालिकों को लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस की साइबर टीम गुम हुए मोबाइल फोनों को ट्रेस कर उन्हें वापस उनके मालिकों तक पहुंचा रही है। वीरवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने अपने कार्यालय में साइबर टीम द्वारा ट्रेस कर बरामद किए गए 20 मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को सौंपा।
विज्ञापन

फतेहाबाद क्षेत्र से गुम हुए इन फोनों की कीमत करीब 4 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। एसपी ने बताया कि जिला पुलिस को फतेहाबाद क्षेत्र में विभिन्न परिस्थितियों में गुम हुए 20 मोबाइल फोनों के गुम होने बारे ई-दिशा केंद्र में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इन शिकायतों के आधार पर जिला पुलिस की साइबर सेल की टीम ने इन सभी मोबाइल फोनों को ट्रेसिंग पर लगाकर इनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने 20 मोबाइल फोनों को ट्रेस करने में कामयाबी पाई और इन सभी फोनों को बरामद कर लिया। इन सभी फोनों को एसपी द्वारा उनके मालिकों को लौटा दिया गया। एसपी ने साइबर सैल इंचार्ज नथूराम को भी बधाई दी। एसपी ने कहा कि जब भी किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो इस बारे तुरंत पुलिस को सूचना दें। अक्सर देखने में आया है कि चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन का आपराधिक वारदात में प्रयोग किया जाता है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें