फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में साइबर गिरोह सक्रिय: ATM कार्ड की डिटेल लेकर रिटायर सूबेदार को ठगा, राज मिस्त्री को भेजा लिंक

Thu, 02 May 2024 12:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के गांव धांगड़ निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके गांव में एसबीआई बैंक से कर्मचारी आए और उन्होंने क्रेडिट कार्ड फार्म भरा। इसके बाद क्रेडिट कार्ड घर पर आ गया। इसके बाद उसने क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन की स्कीम लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में धोखाधड़ी से रुपये ठगने के लिए ठग नए-नए तरीके अपना दे रहे है। लापरवाही बरतने से लोग ठगों के जाल में फंस रहे है। फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी रिटायर सूबेदार ने किस्त भरने के लिए गूगल से हेल्पलाइन नंबर ढूंढा और फिर ठगी का शिकार हो गया। गांव सालमखेड़ा निवासी लिंक लाइक करने के लालच में आकर 37 हजार रुपये गवां बैठा। शहर और सदर फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी से ठगी करने के तीन मामलों में मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

विज्ञापन


केस नंबर एक
पुलिस को दी शिकायत में अशोक निवासी महाबीर प्रसाद ने बताया कि वह भारतीय सेना से रिटायर सूबेदार है। बेटे बलराज सिंह ने इंडियन बैंक से लोन ले रखा है। जनवरी 2024 की किस्त भरती थी। इसको लेकर 2 फरवरी गूगल पर हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। इसके बाद बेटे के मोबाइल नंबर पर कॉल आ गई और उसने खुद को इंडियन बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि किस्त भरनी है तो एटीएम कार्ड की डिटेल दे दो। इसके बाद उसने पीएनबी बैंक के एटीएम की डिटेल दे दी। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 40 हजार 17 रुपये बैंक खाते से कट गए। जब उस नंबर पर दोबार कॉल की तो नहीं मिला। आरोपी ने धोखाधड़ी करके रुपये हड़प लिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस नंबर दो
गांव सालमखेड़ा निवासी हरजिंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि  वह अग्रोहा में गेट बनाने का काम करता है। 30 अप्रैल को मोबाइल नंबर के वाट्सअप लिंक आया। जब वह लिंक पर गया तो लालच दिया गया कि लाइक करो तो 100 रुपये दिए मिलेंगे। इसके बाद लालच में आ गया और लाइक करना शुरू कर दिया। लाइक करने के बाद कुसुम द्वारा टेलीग्राम द्वारा दो खाता नंबर दिए गए। इन खातों में उसने 37 हजार रुपये आईएमपीएस द्वारा भेज दिए। इसके बाद उसने पता चला कि उससे धोखाधड़ी करके पैसे हड़प लिए गए है।
विज्ञापन


केस नंबर तीन
गांव धांगड़ निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके गांव में एसबीआई बैंक से कर्मचारी आए और उन्होंने क्रेडिट कार्ड फार्म भरा। इसके बाद क्रेडिट कार्ड घर पर आ गया। इसके बाद उसने क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन की स्कीम लगा दी। 10 अप्रैल 2024 को फोन आया कि क्रेडिट कार्ड पर जो स्कीम लगी है उसे हटाने चाहते है। इसके बाद उसने हां भर दी। इसके बाद उसके खाते से 36 हजार 32 रुपये काट लिए गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें