फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हांसी, भिवानी के ध्यानार्थ....साइबर ठगी का आरोपी काबू, 550 रुपये बरामद

Fri, 18 Jul 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। थाना शहर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में सिवानी (भिवानी) के वार्ड 12 निवासी राकेश जाखड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 550 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि तूर नगर निवासी तिलक राज ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि 4 जनवरी 2025 को शाम लगभग 5 बजे उसके मोबाइल पर एसबीआई रिवॉर्ड पॉइंट्स से संबंधित एक संदिग्ध मैसेज प्राप्त हुआ। जैसे ही उन्होंने मैसेज में दिए गया लिंक खोला उसके खाते से 50,000 रुपये कट गए। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें