फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से काटकर मौसी की हत्या

Sat, 21 Jun 2014 11:21 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढाबी कलां में रिश्ते में भांजा लगने वाले युवक ने कुल्हाड़ी से अपनी मौसी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सुचना मिलने पर डीएसपी नृपजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गांव ढाबी कलां निवासी मेद ने बताया कि उसकी बहन 35 वर्षीय शीनू की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व राजस्थान के खेड़ा निवासी अजमेर से हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद ससुराल में अनबन होने के कारण शीनू यहां ढाबी कलां में आकर उनके पास रहने लगी। शीनू शनिवार की सुबह पड़ोस में अपनी भाभी सिलोचना को मेहंदी लगाने आई थी।

 वह अपनी भाभी को मेहंदी लगा रही थी कि इस दौरान अचानक उसका भांजा गोविंद पुत्र सत्यवान वहां पहुंच गया। उसने शीनू पर कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया। शीनू की गर्दन और चेहरे पर तब तक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करता रहा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। सिलोचना ने शोर मचाया, लेकिन इससे पहले की कोई मदद को पहुंचता, गोबिंद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


 मेद ने पुलिस को बताया कि गोविंद उसकी बहन पर गलत नजर रखता था। शीनू ने उसे धमकाया था कि अगर उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की तो वह उससे सख्ती से निपटेगी। मेद ने आरोप लगाया कि इसी के चलते गोबिंद ने उसकी बहन की हत्या की है। जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि मेद के बयान पर आरोपी गोबिंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव में हर कोई स्तब्ध
शीनू की दिनदहाड़े हत्या से गांव ढाबी कलां का प्रत्येक व्यक्ति स्तब्ध है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा कि गोबिंद अपनी ही मौसी के साथ ऐसा करेगा। घटनास्थल पर चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। शीनू के दो लड़के हैं। एक की उम्र आठ साल और दूसरे की उम्र 12 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें