फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बदले मौसम से खेतों में बिछीं फसलें, अस्पतालों में बढ़ी ओपीडी

विज्ञापन
फतेहाबाद में तेज हवाओं के कारण बिछी गेहूं की फसल।
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम के बदले हुए मिजाज ने खेतों से लेकर शहर तक को प्रभावित किया है। शनिवार को हुई बारिश ने पहले नुकसान पहुंचाया, इसके बाद सोमवार को सुबह से चली तेज हवाओं ने गेहूं व सरसों की फसल को बिछा दिया है। तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। उधर, एकाएक गर्मी से ठंडक बढ़ने पर खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन के पास ओपीडी 150 तक पहुंच गई है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश के आसार बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय क्षेत्र के किसान रबी फसल को लेकर खेत-खलिहानों में व्यस्त हैं। सरसों व चने की फसल की कटाई का काम भी किसानों ने आरंभ कर दिया था। अधिकांश खेतों में पकी व कटी फसल समेटने के काम में किसान व्यस्त नजर आते हैं। मगर मौसम के मिजाज में बदलाव को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब तक गेहूं व सरसों की फसल में 15 से 20 फीसदी तक नुकसान हो चुका है। फतेहाबाद में बादलवाही व हवाओं के चलने से तापमान में छह डिग्री तक की कमी आ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 11 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चली। कोट
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मंगलवार को उत्तर पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। 22 व 23 मार्च को मौसम खुश्क रहेगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ 24 व 25 मार्च को भी मौसम को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें