फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खाराखेड़ी के किसानों का फसल बीमा रद्द, किसानों ने कृषि उपनिदेशक से मिलकर मांगा इन्साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करवाई गई कपास फसल का बीमा निरस्त किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। किसानों ने इस संबंध में कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक राजेश सिहाग को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संजय कुमार ने बताया कि गांव खाराखेड़ी के किसान विष्णु कुमार, संतोष देवी, वजीर सिंह, पवन कुमार समेत अन्य किसानों ने अपनी कपास फसल का बीमा रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी से करवाया था। बीमा प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक कागजात अपलोड किए गए थे और पॉलिसी नंबर भी जारी किया गया था। इसके बाद बीमा कंपनी ने पॉलिसी को अप्रूव भी कर दिया था, लेकिन जब क्लेम का समय आया तो कंपनी ने बिना किसी ठोस कारण के उनकी पॉलिसी को रिजेक्ट कर दिया।
किसानों का आरोप है कि यदि पॉलिसी निरस्त करनी थी तो उनका प्रीमियम क्यों काटा गया। किसानों का कहना है कि यह उनके साथ अन्याय है और बीमा कंपनी अपनी लाभ के लिए उन्हें नुकसान पहुंचा रही है। इस मामले में किसानों ने कृषि विभाग से मांग की है कि मामले की जांच की जाए और उनकी पॉलिसी को पुनः स्वीकार किया जाए, ताकि उन्हें बीमा राशि मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें