फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी पर गिरी आसमानी बिजली: महिला की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती, बेटी के साथ खेत से लौट रही थी राधा

Thu, 10 Apr 2025 10:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, समैन

सार

हरियाणा के फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं महिला के साथ जा रही उसकी बेटी घायल हुई है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में वीरवार शाम को मौसम में हुए बदवाल के बाद कई जगह बारिश हुई है। वहीं कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और आसमानी बिजली भी गिरी है। फतेहाबाद के समैन में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना गांव नांगला में हुई है। यहां आसमानी बिजली गिरने 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जबकि मृतक महिला की 13 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। 

विज्ञापन


गांव नांगला के सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि गांव की राधा (40) पत्नी सुभाष अपनी बेटी के साथ खेत में गेहूं कटाई का काम करके घर लौट रही थी। तभी रास्ते में अचानक दोनों मां-बेटी पर आसमानी बिजली गिर गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 13 वर्षीय लड़की संजना गंभीर रूप से घायल हुई है। 

महिला का शव टोहाना के नागरिक अस्पताल में रखा गया है, जबकि घायल किशोरी को टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टोहाना सदर थाना प्रभारी शादीलाल ने बताया कि उनके पास गांव नांगला की महिला पर आसमानी बिजली गिरने की सूचना आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें