रतिया के गांव लाली मोड़ पर ट्राले की चपेट में आने के बाद रतिया के अस्पताल में उपचाराधीन जगदीश ।
- फोटो : fatehabad
बुढ़लाडा रोड पर सोमवार दोपहर बाद बाइक सवार दंपति एक ट्राले की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति को चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया, जबकि उसके घायल पति को उपचार के लिए रतिया के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। रतिया पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गांव महमदकी निवासी जगदीश ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता को बाइक पर बिठाकर बुढलाडा रोड पर गांव लाली मोड़ पर खड़े थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्राले ने उनको टक्कर मार दी। ट्राले की चपेट में आने से महिला सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस की मदद से घायल जगदीश को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। चौकी इंचार्ज सोमबीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मिस्त्री ने फंदा लगा दी जान
फतेहाबाद की भाटिया कालोनी में आज 43 वर्षीय बलदेव पुत्र भागचंद कंबोज निवासी बरसीन ने सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि बलदेव गाड़ियों का मिस्त्री था और कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। उसकी पत्नी अध्यापिका हैं व उसकी 6-7 वर्ष की बेटी भी है। बलदेव के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।