फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म: सो रही साढ़े तीन साल की बच्ची को उठा ले गए तीन दरिंदे, लहूलुहान हालत में छोड़कर भागे

Sun, 30 Jun 2024 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के फतेहाबाद में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची लहूलुहान हालत में मिली है। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल की एक मासूम बच्ची को शनिवार रात घर से उठाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान बिहार के कटिहार निवासी सतीश और मुकेश के रूप में हुई है, जबकि इनके एक साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश करेगी। बच्ची के परिजन उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के माता-पिता ने बताया कि वे एक गांव में मजदूरी करते हैं और एक जमींदार के खेत पर रह रहे हैं। वे करीब दो माह पहले गांव से यहां आए थे। शनिवार रात उनके जान-पहचान के बिहार निवासी तीन युवक, जो यहां मजदूरी करते हैं, उनके घर आए। उनके चले जाने के बाद वह परिवार के साथ सो गया।

करीब 3 बजे उठा तो देखा कि उनकी बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को उठाया और खेत मालिक को सूचित किया। सभी ने बच्ची की तलाश शुरू की। इस दौरान बच्ची घर से कुछ ही दूरी पर जाखल रोड पर लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन


उसने घर आए तीनों युवकों पर गलत काम करने का आरोप लगाया। परिजन करीब 5 बजे बच्ची को एंबुलेंस से टोहाना नागरिक अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। इस दौरान दो आरोपी खेतों से गिरफ्तार कर लिए गए। सदर थाना प्रभारी टोहाना, देवीलाल ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें