फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala Murder: हरियाणा के फतेहाबाद और सोनीपत से जुड़ रहे तार, सीसीटीवी कैमरों से खुल रहे राज

Fri, 03 Jun 2022 09:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सिद्धू मूसेवाला हत्या के तार फतेहाबाद और सोनीपत से जुड़ रहे हैं। एक फुटेज में हत्या में इस्तेमाल गाड़ी फतेहाबाद के हांसपुर रोड पर देखी गई। अन्य फुटेज में हत्याकांड में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी में फतेहाबाद के गांव बीसला के पेट्रोल पंप से डीजल डलवाया गया था।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेेमाल कार फतेहाबाद में देखी गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार हरियाणा के फतेहाबाद से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हत्याकांड में इस्तेमाल की गई गाड़ी को लेकर पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद से जानकारी जुटाई है। पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद के रतिया रोड और हांसपुर रोड पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसमें हत्या में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी को फतेहाबाद से हांसपुर रोड की तरफ जाते देखा गया है। सीसीटीवी फुटेज 25 मई की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर फतेहाबाद में इनपुट मिला था। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस पिछले तीन-चार दिनों से यहां पर सर्च अभियान चला रही है और सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सर्च अभियान के दौरान हत्या में इस्तेमाल हुई गाड़ी पंजाब जाते हुए की सीसीटीवी फुटेज मिली है। वहीं भिरड़ाना से एक युवक को गिरफ्तार और दूसरे को हिरासत में लिया गया है। दोनों का संबंध गाड़ी से बताया जा रहा है। 

पंजाब पुलिस ने भिरड़ाना से युवक को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद की सीआईए टीम के साथ मिलकर गुरुवार देर रात को गांव भिरड़ाना से एक युवक को गिरफ्तार किया है और दूसरे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान पवन कुमार बताई जा रही है। इस कार्रवाई को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों का संबंध बोलेरो गाड़ी से है जो कि हत्याकांड में इस्तेमाल हुई है। हालांकि पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद ने इससे इनकार किया है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया का कहना है कि अप्रैल माह के किसी मामले में पंजाब पुलिस अरेस्ट वारंट लेकर आई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और दूसरे पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर गई है। वहीं परिवार का भी कहना है कि दोनों का सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। गाड़ी को लेकर कोई मामला है तो पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार है और कुछ भी पूछेगी उसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद में पेट्रोल पंप पर दिखे दो संदिग्ध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीसला के पेट्रोल पंप से डलवाया गया तेल 
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शुक्रवार शाम को पंजाब पुलिस के हाथ एक और सीसीटीवी फुटेज लगी है। फुटेज के मुताबिक हत्याकांड में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी में फतेहाबाद के गांव बीसला के पेट्रोल पंप से डीजल डलवाया गया था। बताया जा रहा है कि गाड़ी से जो दो युवक उतरते हैं वह सोनीपत के कुख्यात बदमाश हैं।

पंजाब पुलिस ने सीआईए फतेहाबाद टीम को साथ लेकर गांव भिरड़ाना से एक युवक को गिरफ्तार किया है और दूसरे को पूछताछ के लिए लेकर गई है। पुलिस के पास अप्रैल माह के किसी मामले में अरेस्ट वारंट था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से इनका कोई लेना-देना है या नहीं, इस बारे में पंजाब पुलिस ही बता सकती है। -सुरेंद्र सिंह भोरिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें