फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: फतेहाबाद में डॉक्टर दंपती के घर से दिनदहाड़े 12 लाख रुपये की चोरी, सोने के जेवर सुरक्षित

Tue, 13 Sep 2022 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

दोपहर को खाना खाने घर पहुंचे तो वारदात का चला पता। सीसीटीवी के अनुसार दो संदिग्ध महिलाओं पर शक जताया जा रहा है। सीआईए टीम ने युवक को हिरासत में लिया है। संदिग्ध महिलाओं के बारे पूछताछ शुरू की गई है। 
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के मॉडल टाउन में डॉ. अजय नारंग और डॉ. ईला नारंग के घर से चोरों ने दिनदहाड़े 12 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। घटना के दौरान डॉ. दंपती अस्पताल में थे और पौने दो बजे जब दोपहर का खाना खाने के लिए आए तो चोरी का पता चला। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में घुसे और फिर अलमारी में रखी 12 लाख रुपये नकदी का पैकेट चुरा लिया। मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें दो से तीन महिलाएं घर के आसपास घूमती हैं और फिर दो महिलाएं अंदर जाती हैं। संदिग्ध दो महिलाओं पर चोरी की घटना को अंजाम देने का शक है। 

विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस, सीआईए टीम और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। मामले में पुलिस ने हिसार-सिरसा रोड पर झाडू़ बनाने का काम करने वाले गुजरात के दंपती से पूछताछ की और इसके बाद सीआईए ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें : Rewari: युवक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, हत्या करके कुएं में फेंक दिया था शव
विज्ञापन


डॉक्टर दंपती का कहना है कि मॉडल टाउन के आसपास और सिरसा रोड पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार की महिलाएं और बच्चे दिनभर घर-घर से मांगने का काम करते हैं और उन्हीं पर घटना को अंजाम देने का शक है। डॉ. अजय नारंग का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले ही दिल्ली में फ्लैट बेचा था और उसका 12 लाख रुपये बयाना आया था। इस 12 लाख रुपये की राशि को उन्होंने अलमारी में रख दिया था। 
 
अलमारी में रखे थे जेवर, नहीं गई चोरों की नजर
डॉ. अजय नारंग ने बताया कि 12 लाख रुपये की राशि पैकेट में बंद थी और उसे अलमारी में रखा था। अलमारी में सोने के जेवर भी रखे थे लेकिन चोरों की उस पर नजर नहीं गई। 12 लाख रुपये की नकदी के पैकेट को चुराकर फरार हो गए। 
 
सुबह 10 बजे के बाद दिया गया घटना को अंजाम 
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ईला नारंग मॉडल टाउन में ही अपना निजी अस्पताल चलाती है। इसके अलावा डॉ. अजय नारंग एनेथिसिया है। डॉ. अजय नारंग के मुताबिक सुबह 10 बजे दोनों अस्पताल चले गए थे और इसके बाद पौने दो बजे घर पर आए। बताया जा रहा है कि घटना से पहले रेकी की गई है। इसके बाद 11 बजे के बाद घटना को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


डॉक्टर दंपती के घर चोरी की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर गई थी। मामले में जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। - दीपक सिंगला, कार्यकारी शहर थाना प्रभारी  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें