फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में वारदात: झाड़ियों में मिली एक दिन की बच्ची, बोरी में डालकर फेंक गए अपने 

Fri, 23 Apr 2021 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार बच्ची 1 दिन की लग रही है। बच्ची के साथ नाल भी जुड़ी हुई थी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद में मिली एक दिन की बच्ची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव बरसीन के पास झाड़ियों में 1 दिन की नवजात बच्ची कट्टे में मिली है। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में से बच्ची की रोने की आवाज सुनी। मामले की सूचना शहर पुलिस को दी गई। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन


बच्ची को नर्सरी में दाखिल किया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। सामान्य अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ न होने कारण प्राइवेट अस्पताल से डॉक्टर बुलाए गए हैं। उनके आने के बाद जांच की जाएगी। बच्ची का वजन 2 किलो 400 ग्राम बताया जा रहा है। अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार बच्ची 1 दिन की लग रही है। बच्ची के साथ नाल भी जुड़ी हुई थी। 

शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज का कहना है कि सूचना के आधार पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कट्टे के अंदर बच्ची थी और वह रो रही थी, उस समय बच्ची की हालत काफी नाजुक दिख रही थी। बच्ची को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी हालत में भी सुधार लग रहा है। अभी तक यह नहीं पता चला है कि कौन बच्ची को यहां छोड़ कर गया है। फिलहाल टीम जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें