फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुर पर लगाया मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप

Wed, 13 Jul 2016 12:21 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना रोड टोहाना की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुर पर बदनीयती, छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर विवाहिता अपने पति के साथ मंगलवार को फतेहाबाद में लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गई। एसपी के नाम लिखे शिकायत पत्र में विवाहिता ने बताया है कि उसकी शादी 28 मई 2006 को टोहाना में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर बुरी नीयत रखने लगा। पति की बेरोजगारी का लाभ उठा कर उससे छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


इसके अलावा पति को उसके विरुद्ध उकसा कर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। नवंबर 2007 में पंजाब के बुढलाडा वुमेन सेल में हुई पंचायत में पति ने पूरी पंचायत के सामने माफी मांगी। इसके बाद वह ससुर के उत्पीड़न से तंग आकर टोहाना छोड़कर पानीपत चली गई। आठ वर्ष बाद परिवार के लोगों के कहने पर वह टोहाना लौट आई। 30 अप्रैल 2016 को जब वह कमरे में सोई थी। तब ससुर कमरे में आकर उससे छेड़छाड़ करने लगा।
जब उसने शोर मचाया तो देखा कि सौतेली सास भी कमरे में मौजूद थी। शोर मचाने पर ससुर और सास कमरे से बाहर भाग गए। फतेहाबाद में धरने पर बैठी विवाहिता ने अपने ससुर और सौतेली सास के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें