मारपीट के मामले में हवालात में बंद बाप-बेटे ने शहर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हेड कांस्टेबल के साथ पहले गाली-गलौच भी की। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
वार्ड नंबर-3 शक्ति नगर निवासी चानन राम सुनार और उसके बेटे डेविड को पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था। आरोप है कि हेड कांस्टेबल कश्मीर जब थाने में सफाई करवा रहा था तो आरोपी पिता-पुत्र ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। हेड कांस्टेबल ने नजदीक जाकर इसका विरोध किया और चुप रहने के लिए कहा तो आरोपियों ने कश्मीर का हाथ खींच लिया और हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने हेड कांस्टेबल को छुड़वाया।