मंडी आढ़ती जगदीश चोपड़ा ने बताया कि उसके हाथ में फ्रेक्चर है और पलस्तर लगा हुआ है। वह सुबह अपने ग्रीन पार्क कॉलोनी घर से अनाज मंडी में दुकान पर पैदल ही जा रहा था। तभी बाइक सवारों ने युवकों ने उसको पकड़ लिया और उंगली में से अंगूठी निकाल ली।
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर रंगोली पैलेस के पास शनिवार सुबह दो मोटरसाइकिलों पर आए चार युवक मंडी आढ़ती से सोने की अंगूठी और नकदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मंडी आढ़ती जगदीश चोपड़ा ने बताया कि उसके हाथ में फ्रेक्चर है और पलस्तर लगा हुआ है। वह सुबह अपने ग्रीन पार्क कॉलोनी घर से अनाज मंडी में दुकान पर पैदल ही जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह रंगोली पैलेस के पास पहुंचा तो भट्टू की तरफ से मोटरसाइकिल पर चार युवक आए। युवकों ने उसको पकड़ लिया और उंगली में से अंगूठी निकाल ली। इसके बाद युवकों ने जेब में से पर्स निकाल लिया। पर्स में चार हजार रुपए की नकदी थी। जब उसने शोर मचाया तो युवक धमकी देकर गए कि 10 मिनट बाद आकर बताते है और भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना के बाद डायल 112 टीम और शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही है।