फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: महिला पर पति ने किया चाकू से हमला, लहूलुहान हालत में एक किलोमीटर दौड़कर थाने पहुंची

Tue, 18 Oct 2022 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

महिला के गले पर पति ने चाकू से हमला किया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पति पर घरेलू विवाद के चलते हमला करने का आरोप है। 
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद जिले के भट्टूमंडी के प्रताप नगर में एक महिला पर उसके पति ने चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। घायल महिला लहूलुहान हालत में एक किलोमीटर तक दौड़ती हुई थाने पहुंची और गेट पर निढाल होकर गिर गई। महिला ने पुलिस को पति द्वारा हमला किए जाने की जानकारी दी, इस दौरान पीछे-पीछे पति भी पहुंच गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं घायल महिला को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भट्टूमंडी के प्रताप नगर निवासी सुनीता देवी का उसके पति बंसीलाल के साथ किसी बात पर आपसी विवाद हो गया। जिसके चलते उसके पति ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। जिससे खून बहना शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें : Jind: एक ही दिन में तीन गांवों में सर्वसम्मति से सरंपच व पंचों के नाम पर बनी सहमति, एक गांव में नहीं बनी बात
विज्ञापन


महिला जान बचाने के लिए करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती हुई थाने पहुंची और गेट पर आकर गिर गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस से अस्पताल लाया। महिला को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। महिला के गले, हाथ व अन्य स्थानों पर भी चोट लगे थे। 
 
पीछे-पीछे थाने पहुंचा पति 
महिला जान बचाने के लिए थाने आई तो पीछे-पीछे पति भी पहुंच गया। पति के कपड़ों पर भी खून लगा था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और थाने में ही बिठा लिया। 
विज्ञापन


महिला पुलिस थाने आई थी, बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भेजा गया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस  आगामी कार्रवाई करेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -शादीराम, थाना प्रभारी भट्टूकलां। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें