हरियाणा के फतेहाबाद में बैंक में चोरी का मामला सामने आया है। फतेहाबाद के गांव दरियापुर में चोर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की दीवार तोड़ बैंक परिसर के घुस गए। चोरों ने तिजोरी को गैस कटर से काटने का प्रयास किया, लेकिन तिजोरी को नहीं खोल पाए। इसके बाद चोर सीसीटीवी डीवीआर की जगह इंटरनेट का मॉडम ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डीवीआर से सीसीटीवी फुटेज निकलवाने में लगी है।