हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद की टीम नरवाना, टोहाना से होते हुए कड़ैल चौक जाखल से रेलवे ओवरब्रिज जाखल के साथ सर्विस रोड पर रेलवे लाइन की तरफ जा रहे थे तो सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद की टीम ने शक के आधार पर जाखल के रेलवे ओवरब्रिज के साथ सर्विस रोड पर एक नशा तस्कर को काबू करके उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम अफीम पकड़ी है। जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार केडीएसपी राज सिंह और फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह के नेतृत्व में एचएनसीबी यूनिट फतेहाबाद की एक टीम नशाखोरों की पड़ताल में जा रहे थे।
विज्ञापन
टीम में शामिल एएसआई रोशन लाल, मुख्य सिपाही गुरिंद्र पाल, महेश कुमार व राधेश्याम शहर फतेहाबाद, नरवाना, टोहाना से होते हुए कड़ैल चौक जाखल से रेलवे ओवरब्रिज जाखल के साथ सर्विस रोड पर रेलवे लाइन की तरफ जा रहे थे तो सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। उसने पुलिस पार्टी को देखकर एकदम रास्ता बदल लिया व कच्चे रास्ते से खेतों की तरफ जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस पार्टी की मदद से उसे काबू किया गया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी टोहाना शमशेर सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर काले रंग की मोमी प्लास्टिक थैली से 1 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुआ।
नशा तस्कर का नाम पूछने पर उसने खुद को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के शिव नगर साहिबा की बगिया तिगारा रोड का निवासी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश बताया। इस संबंध में थाना जाखल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फतेहाबाद यूनिट इंचार्ज ने बतलाया कि इसके अलावा इसके साथ कोई और संलिप्त हैं, उनको भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्रा सिंह ने बताया कि हरियाणा में नशे का व्यापार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा ।