फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी हैरी को किया गिरफ्तार, दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया

Mon, 13 May 2024 05:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

आरोपी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों के संपर्क में था।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में शामिल होने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिरकार सोमवार को गांव भिरड़ाना से आरोपी हैरी उर्फ हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हैरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके चार दिन का ट्रांजिट रिमांड मांगा है।
विज्ञापन


कोर्ट ने दो दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अब आरोपी को लेकर जाएगी। टीम इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत सालंखे के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने के लिए करीब चार दिन से आई हुई थी। टीम गांव भिरड़ाना में मोबाइल की दुकानों पर जाकर जांच की और आरोपी हैरी उर्फ हरपाल के बारे में जानकारी जुटा रही थी।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक पिछले दिनों अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी पकड़े हैं। इन पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान हैरी उर्फ हरपाल का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के साथ हैरी उर्फ हरपाल संपर्क में था। इनके साथ आरोपी ने लेनदेन किया है और मोबाइल पर बातचीत होती थी। हालांकि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कुछ भी ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें