फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नौकरी लगवाने के नाम पर 15 युवाओं से 9 लाख रुपये ठगे, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए

Thu, 27 Jun 2024 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के गांव एमपी रोही का मामला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव मोहम्मदपुर रोही में अलग-अलग गांवों के 15 युवाओं से नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने युवाओं को फर्जी फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया, लेकिन कोई नौकरी नहीं लगा। आरोप है कि कई युवाओं को राशि भी नहीं लौटाई। मामले में सदर पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी सुभाष की शिकायत पर आरोपी गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी सुशील के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सुभाष ने बताया कि आरोपी सुशील के माता-पिता के साथ संपर्क हुआ। उन्होंने बताया कि लड़का युवाओं को नौकरी लगवाता है और इसके बदले में 60 हजार रुपये देने होंगे।

इसके बाद उसने गांव बुआन कोठी निवासी राजेश, सुनीता, गांव असंध निवासी अनिल, गांव बुआन कोठी निवासी सुनील, गांव बुआन निवासी सोमनाथ, संदीप, दौलतपुर निवासी हरपाल, डिंगमंडी निवासी विकास, मोहम्मदपुर रोही निवासी विनोद, अशोक, शारदा, उकलाना निवासी बिंटू, रमन, छान निवासी अमित, चौटाला निवासी संदीप से संपर्क किया तो वह नौकरी लगने की एवज में 60 हजार रुपये देने को तैयार हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि वर्ष 2020 में आरोपी सुशील घर आया और उक्त लोग भी आ गए और आमने-सामने बात हो गई। इसके बाद सभी ने मिलकर 9 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। आरोप है कि इसके बाद लॉकडाउन लग गया और वह आगे समय देता रहा। आरोप है कि 29 सितंबर 2022 को फर्जी नियुक्ति पत्र राजेश के व्हाट्एप नंबर पर भेजा गया।

जब संबंधित जगह पर जाने लगे तो आरोपी ने रोक दिया। आरोप है कि जब ज्वाइंनिंग पत्रों के बारे में पता किया तो वह फर्जी निकले। आरोप है कि पांच की राशि वापस लौटा दी है लेकिन अन्य की राशि नहीं लौटाई है। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

 
इकोनाॅमिक्स सेल मामले की जांच कर रहा था। जांच के बाद इस मामले में अब मामला दर्ज किया गया है। - प्रहलाद राय, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें